Thursday , August 6 2026
Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने कहा- राम मंदिर जरूर बनेगा, बाबर के नाम पर एक ईंट नही रखने दी जाएगी

Share this

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से राम मंदिर का कोई लेना देना नहीं है। बल्कि राम मंदिर को भव्य रूप देने का काम विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास का है। केशव मौर्य ने कहा कि राम मंदिर विश्व हिंदू परिषद और श्री राम जन्म भूमि न्यास को बनाना है। इसके लिए भाजपा, विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास को खुला समर्थन देगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर जरूर बनेगा, बाबर के नाम पर एक ईंट नही रखने दी जाएगी। वहां रामलला का जन्मस्थान है जहां भगवान राम विराजमान है। भारतीय जनता पार्टी अपना खुला समर्थन विहिप और न्यास को देती है। आज बरेली पहुचे केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली वासियो को करोड़ो रूपये की योजनाओं का तोहफा दिया है। उन्होंने 500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जितना काम पिछले 15 सालों में बुआ-भतीजे की सरकार में नही हुआ उससे ज्यादा काम हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम मेधावी छात्रों के घर तक सड़क बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में हमें 2014 से भी बड़ी विजय मिलेगी। सारे विरोधियो के एक साथ होने के बावजूद 60 प्रतिशत वोट मिलेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »