Tuesday , August 4 2026
Breaking News

मिजो नेशनल फ्रंट के नेता जोरमथांगा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Share this

नई दिल्ली। असम में मिजो नेशनल फ्रंट को मिली भारी बहुमत से जीत के बाद अब पार्टी अध्यक्ष जोरमथांगा मुख्यमंत्री बन गए। 40 सदस्यीय विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट को 26 सीटें मिली हैं। शनिवार दोपहर राज्यपाल राजशेखरण ने जोरमथांगा और उनके मुख्यमंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। जोरमथांगा ने पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था।

ज्ञात हो कि जोरमथांगा को दो दिन पहले ही विधायक दल का नेता चुना गया है। यह तीसरी बार होगा जब मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल के अंतराल पर सरकार बनाने जा रहा है। इससे पहले 1998 से 2008 तक लगातार दो बार जोरमथांगा ने जीत हासिल की। मिजो नेशनल फ्रंट ने 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में से 26 सीटें हासिल की हैं।

इससे पहले पार्टी प्रमुख ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि हम 15 दिसंबर तक सरकार बना लेंगे। जोरमथांगा ने साफ किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एकमात्र विधायक बुद्धधन चकमा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेंगे। एमएनएफ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस में सहयोगी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »