Tuesday , August 4 2026
Breaking News

शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल

Share this

 शाहजहांपुर।  प्रदेश में कासगंज के बाद शाहजहांपुर जिले के तिलहर कस्बे में आज दोपहर तिरंगा यात्रा के दौरान गलतफहमी के कारण बवाल हो गया। यात्रा निकाल रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि बिरियागंज में कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। कुछ लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और यात्रा में शामिल लोगों को पीटना शुरू कर दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भी मारपीट करने लगे। इस बीच यात्रा के संग चल रही पुलिस ने बीच बचाव कराने की कोशिश की, इस बीच तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की की। तभी तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने धनकपुर गांव के धनकपुर निवासी ब्रजेश को पकड़ लिया, उसे बिरियागंज पुलिस चौकी के अंदर ले जाकर जमकर पीटा। तभी थाने से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल आ गया।

बताया जा रहा है कि इस बवाल के दौरान यात्रा में शामिल दो अन्य युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी को थाने ले गए हैं। इधर तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने थाने जाकर नारेबाजी की। इस मामले में तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं के हाथों पिटे ब्रजेश ने बताया कि उसे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। साथ ही उससे कहा गया था कि वह गांव से अपने दोस्तों को भी लेकर आए, लेकिन ब्रजेश अकेला ही यात्रा में शामिल होने आ गया।

इस बात पर उसे एक युवक ने बुरा भला कहा, जिसका ब्रजेश ने विरोध किया तो उसे पीटा जाने लगा। ब्रजेश बचने के लिए बिरियागंज में एक हेल्ल्थ क्लब में घुस गया, वहां भी उसे मारने के लिए लोग पहुंच गए, तब वह वहां से भाग कर बिरियागंज पुलिस चौकी में घुस गया, वहां भी लोगों ने आकर पीटना शुरू कर दिया। जब पुलिस आई, तब वह बच सका। इधर, मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश की जा रही है। दो समुदायों के लोग एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं। पुलिस के आला अधिकारी तिलहर पहुंच गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »