Thursday , August 6 2026
Breaking News

खौफनाक: मुहब्बत की निशानी वाली ताज नगरी, दरिंदों ने फिर एक बेटी से दरिंदगी करी

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की बेटियों की सुरक्षा को लेकर जारी तमाम कवायदों को लगातार बेखौफ दरिेंदों द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है। अभी कल ही ताज नगरी आगरा में दरिंदों द्वारा सरेआम जहां एक बेटी को जलाकर मारने की खौफनाक कोशिश की गई वहीं आज एक बेटी को अगवा कर उसके साथ साथ गैंगरेप की शर्मनाक और खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। बुरी तरह लहुलुहान मिली बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की ताजनगरी आगरा में थाना न्यू आगरा के पास भगवान टॉकीज चौराहे से इंजीनियरिंग छात्रा को अपहृत कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पोइया घाट के पास छात्रा लहूलुहान हाल में मिली। लेडी लॉयल अस्पताल में मेडिकल के बाद छात्रा को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसएसपी समेत पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। पीड़िता के परिजनों से मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती आगरा के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह कंप्यूटर का कोर्स भी कर रही है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे स्कूटी से घर लौट रही थी। भगवान टॉकीज चौराहे के पास एक शोरूम के सामने से दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। एक युवक ने उसे धक्का देकर पीछे किया और खुद स्कूटी चलाकर ले गया। दोनों युवक उसे पोइया घाट रोड की ओर ले गए। वहां दो अन्य युवक आ गए। चारों ने गैंगरेप किया। विरोध पर छात्रा के सिर पर डंडों से वार किए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को प्रिल्यूड स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक गए।

ज्ञात हो कि 12 घंटे में दूसरी बड़ी घटना से आगरा पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। थाना न्यू आगरा प्रभारी समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा को लेडी लॉयल भेजा गया। मेडिकल के बाद एसएन में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्रथमिक उपचार दिया गया। गैंगरेप की सूचना पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »