Thursday , August 6 2026
Breaking News

शर्मनाक: पुलिस वाले के बेटे ने ही दोस्तों संग दरोगा की बेटी से किया गैंगरेप

Share this

लखनऊ। प्रदेश में यूं तो बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनायें होने का सिलसिला बखूबी जारी है। लेकिन मामला तब और भी संगीन हो जाता है कि जिस खाकी पर ऐस अपराधों को रोकने की जिम्मदारी है उस खाकीधारी के बेटे ने ही अपने दोस्तों के संग मिल एक खाकीधारी की बेटी के साथ गैंगरेप कर डाला। गंभीर हालत में पीड़ित बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र अंतर्गत एमटेक-बीटेक के 4 छात्रों ने 11वीं की छात्रा दरोगा की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी। अनुराग नाम का लड़का छात्रा को बहला-फुसलाकर गीतानगर स्थित अपने अपार्टमेंट में ले गया था। वहां पहले से मौजूद अनुराग के 3 अन्य साथी जैकी, अभिषेक और शुभम ने एक साथ मिलकर छात्रा की आबरू लूटी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के लहूलुहान हालत में लड़की को बाबू पुरवा थाने के सामने फेंककर भाग गए। लड़की ने फोन पर अपने घरवालों को आपबीती सुनाई।

वहीं मौके पर आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने बेटी को खून से लथपथ हालत में देख यशोदा नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी आनंद देव, एसपी बेस्ट सीओ व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया। इसमें एक छात्र पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी आनंद देव, एसपी बेस्ट सीओ व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया। इसमें मुख्य आरोपी अनुराग पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि पीड़िता के पिता भी पुलिस में ही हैं और इंस्पेक्टर के पद पर गैर जनपद में तैनात हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीड़िता की पूर्व में आरोपी युवक से दोस्ती थी लेकिन कुछ समय पहले अनबन के चलते अलग हो गए थे। जिसके बाद से ही आरोपी युवक पीड़िता से खुन्नस रखे हुआ था। इसी के चलते उसने बदला लेने के लिए ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »