Thursday , August 6 2026
Breaking News

मिस्र में यात्री बस पर हुए बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया

Share this

नई दिल्ली। मिस्र के सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में उत्तरी सिनाई और गीजा में 40 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। गृहमंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इस घटना को वियतनाम की यात्री बस पर हुए बम धमाके के बाद अंजाम दिया गया है। यात्री बस में हुए धमाके में चार लोग मारे गए थे।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध आतंकवादी शुक्रवार को हुए हमले में शामिल थे या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके जवानों ने गीजा में उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 30 लोगों को मार गिराया है। मंत्रालय का कहना है कि यह आतंकवादी देश के संस्थान और पर्यटन उद्योग पर बड़े हमले करने की साजिश रच रहे थे।

सुरक्षाबलों ने 10 संदिग्ध आतंकियों को उत्तर सिनाई में मार गिराया। जहां देश इस्लामिक स्टेट के विद्रोह से लड़ रहा है। राज्य न्यूज एजेंसी मेना का कहना है कि संदिग्ध गोलीबारी में मारे गए हैं। मंत्रालय ने संदिग्धों की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। न ही यह बताया है कि सुरक्षाबलों को अभियान के दौरान किसी तरह की क्षति हुई है।

बयान के अनुसार तीन जगहों पर एक के बाद एक छापेमारी की गई। मंत्रालय ने खून से सने शवों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें संदिग्धों के पास राइफल और शॉटगन जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को हुए धमाके में वियतनाम के तीन पर्यटक और मिस्र का एक टूरिस्ट गाइड मारा गया था। वहीं कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »