Thursday , August 6 2026
Breaking News

उत्तर प्रदेश में भाजपा से पाने को पार, कांग्रेस किसी भी दल से गठबंधन को है तैयार

Share this

नई दिल्ली। देश के सबसे अहम और बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी हालत को सुधारने के लिए बेहद ही संजीदा हो चली है जिसके चलते बार बार सपा और बसपा द्वारा भाव न दिये जाने के बावजूद भी कांग्रेस और उसके नेता उनसे गठजोड़ के लिए हर संभव जोर आजमाईश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस यूपी में किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है क्योंकि जनता चाहती है कि सब साथ आएं।

गौरतलब है कि राजबब्बर ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री जी ने जो वादे किए थे, वो धोखा साबित हुए हैं। जनता इनसे छुटकारा चाहती है। हमारा रुख बहुत साफ है कि जो भाजपा से जनता को निजात दिलाने के लिए हमारे साथ आएगा, उसका स्वागत है। उन्होंने कहा, तीन प्रदेशों के नतीजों से साफ है कि लोग भाजपा की सरकार नहीं चाहते हैं। कांग्रेस जनता के सरोकार को लेकर चलती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि भाजपा को हराने के लिए जनता चाहती है सब साथ हों और हम भी चाहते हैं सब साथ हों। बब्बर ने कहा, भाजपा के खिलाफ ताकतों को एक दूसरे को कमजोर नहीं करना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »