Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिलीपीन में आया जोरदार तूफान, भारी नुक्सान के साथ गई 22 लोगों की जान

Share this

मनीला। अक्सर ही देखा गया है कि साल अपने जाते जाते कहीं न कहीं कुछ ऐसी त्रासदी सामने लाता है जिसके चलते कड़वी यादें दे कर जाता है। अभी हाल ही में इंडोनेशिया में सुनामी से तबाही हुइ अब फिलीपीन में सप्ताहांत पर आए एक तूफान के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाढ़ में डूबे इलाकों में बचाव अभियान चल रहा है।

सरकार के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि बिकॉल और ईस्टर्न विजयास क्षेत्रों में तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या चार से बढ़ गई है। तूफान के कारण भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ। कई लोगों की मौत भूस्खलन और डूबने की वजह से हुई है। बाढ़ का पानी अब उतरा नहीं है।

बिकॉल क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा दफ्तर के प्रमुख सी. यूकोट ने बताया कि अधिकतर प्रभावित इलाकों में पानी भरा हुआ हैं। हम लोगों को बचाने के लिए सैनिक और रबड़ बोट भेज रहे हैं। कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों की छत पर पहुंच गया है।

नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बिकॉल में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है जबकि ईस्टर्न विजयास में छह अन्य की जान गई है। क्षेत्रीय आपदा अधिकारियों के मुताबिक, तूफान आने से पहले 22,000 से ज्यादा लोगों ने अपना घर-बार छोड़ दिया था। तूफान ने चावल और मक्के की फसल को नष्ट कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »