Thursday , August 6 2026
Breaking News

PM मोदी ने की ‘मन की बात’ – दी 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं

Share this
नई दिल्ली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे 51वीं बार देशवासियों को ‘मन की बात’ में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2018 की अनेक उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और आने वाले वर्ष 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस साल पीएम की यह आखिरी मन की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2018 खत्म होने वाला है। हम 2019 में प्रवेश कर रहे हैं।
ऐसे में गुजरे साल की बातें चर्चा में होती हैं और आने वाले साल का संकल्प भी लिया जाता है। आप सभी को 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं। 2018 को हम कैसे याद करें। इसे याद करना भी महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि इस साल विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना शुरू हुई। देश के हर घर तक​ बिजली पहुंच गई। स्वच्छता कवरेज बढ़कर 99.5 तक पहुंच गया। सरदार पटेल की याद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। सैर उर्जा में हमें विश्व में स्‍थान मिला है।
पीएम ने कहा कि हमारे समाज में हमारे आस पास बहुत कुछ अच्छे काम हो रहे हैं। ये सब पूरे देशवासियों के सामुहिक प्रयास से हो रहा है। कश्मीर की बेटी अनाया निसार ने मेहनत और लगन से कराटे का अभ्यास किया और विश्व स्तर पर मेडल जीता। अनाया को ढेर सारी शुभकामनाएं और आर्शीवाद। रजनी ने विश्व जूनियर महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
रजनी ने एक दुकान पर जाकर दूध पिया, उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पिता पानीपत में दूध का व्यापार करते हैं। उनके पिता ने बहुत संघर्ष किया है। मैं रजनी को शुभकामनाएं और आर्शीवाद देता हूं और उसके माता पिता को भी बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि वेदांगी कुलकर्णी दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई है। वह रोजाना प्रतिदिन 300 किमी साइकिल चलाती थी। अगर संकल्प में सामर्थ है और हौसले बुलंद हैं तो कठिनाईयां खुद ब खुद रूक जाती हैं।
मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति पर भी लाखों करोड़ों लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं। सभी त्योहार हमें जीवन की प्रेरणा देते हैं। मैं आप सभी को वर्ष 2019 की शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान ली गई फोटो को सबके साथ शेयर करें। मोदी ने कहा कि कुंभ मेला के बारे में आपने बहुत कुछ सुना और देखा होगा। उसका स्वरूप जितना दिव्य उतनी ही भव्य होता है।
15 जनवरी से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। पिछले दिनों कई देशों ने कुंभ की तैयारियों को देखा। कुंभ में 150 से भी ज्यादा देशों से लोगों के आने की संभावना है। पीएम ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। देश को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंम्पियंस ऑफ अर्थ अवार्ड’ से नवाजा गया। सौर ऊर्जा और क्लाइमेट चेंज में भारत के प्रयासों को विश्व में सराहा गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »