Thursday , August 6 2026
Breaking News

बहुचर्चित फर्जी स्टांप मामले में सबूतों के अभाव के चलते तेलगी सहित सभी 8 आरोपी बरी

Share this

नई दिल्ली। एक बार फिर देश में एक बहुचर्चित घोटाले में सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी कर दिये गए। दरअसल नासिक की एक अदालत ने करोड़ों के स्टांप पेपर घोटाला मामले में अब्दुल करीम तेलगी और अन्य को बरी कर दिया है। तेलगी की मौत के बाद उस पर से आरोप हटा लिए गए थे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी अब्दुल करीम तेलगी सहित आठ अन्य को आरोपी बनाया गया था पर कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले की सुनवाई कर रहे जिला न्यायधीश पी आर देशमुख ने यह फैसला सुनाया।

ज्ञात हो कि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और कर्मचारी भी इस मामले में आरोपी थे। हालांकि केस की सुनवाई के दौरान ही करोड़ों रुपये के जाली स्टाम्प पेपर घोटाले के आरोपी अब्दुल करीम तेलगी का पिछले साल अक्टूबर में बेंगलुरु के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया था। उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »