Thursday , August 6 2026
Breaking News

बागी शत्रु के इस रवैये पर पार्टी सकते में आई, हो सकती है जल्द ही बड़ी कारवाई

Share this

नई दिल्ली। भाजपा के बागी शत्रु ने आज विपक्षी महागठबंधन के मंच को साझा कर एक तरह से अपनी ही पार्टी के खिलाफ इस बार एक बड़ी और खुली चुनौती पेश कर दी है। हालांकि जानकारों के अनुसार इस बार शत्रुध्न सिन्हा पर कारवाई होना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि कोलकाता में संयुक्त भारत रैली में भाजपा और मोदी सरकार के विरोध में खड़े सभी नेताओं का जमघट लगा हुआ है। ममता बनर्जी की इस महारैली में भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे। सिन्हा ने भाजपा को राफेल, उज्ज्वला से लेकर जीएसटी के मुद्दे पर घेरा और राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।

वहीं इस बाबत भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी शत्रुघ्न सिन्हा को निशाने पर लिया है। दिल्ली में इसे लेकर हुई प्रेस कांफ्रेंस में रुड़ी ने सिन्हा पर खूब तंज कसे। रूडी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी संज्ञान ले चुकी है। कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा बहुत बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह जरूर कहना चाहता हूं कि यह पार्टी और जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का काम है।

उन्होंने कहा कि ये लोग बीजेपी सांसद के नाम पर मिलनेवाली सुविधाओं का लुत्फ भी लेते रहना चाहते हैं और दूसरे सम्मेलनों में भी शामिल होते हैं। रुड़ी ने विपक्ष की रैली को अवसरवादियों का जमघट करार दिया। उन्होंने कहा कि सभी सिद्धांतविहीन लोग एक मंच पर जमा हो गए हैं। जनता समझदार है और ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आएगी।  ज्ञात हो कि इस रैली में बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।  मैं सच के साथ, सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकता।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »