Thursday , August 6 2026
Breaking News

अनंत हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए: राहुल गांधी

Share this

नयी दिल्ली! कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल ने कहा कि वे मंत्री पद के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.

गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है. वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.” कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि ‘जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए.’ उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया .

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »