Thursday , August 6 2026
Breaking News

सपा-बसपा गठबंधन है भाजपा को हराने में सक्षम, किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगें हम: मायावती

Share this

लखनऊ। हाल के कुछ वक्त से कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने की जारी सुगबुगाहट पर आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी तरह से विराम लगा दिया। उन्होंने आज साफ तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी किसी भी राज्य में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर कहा कि सपा-बसपा गठबंधन अपने आप में परिपूर्ण हैं और भाजपा को हराने में सक्षम है। हम कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

ज्ञात हो कि हाल के कुछ वक्त से ऐसी चर्चायें जोरों पर थीं कि जल्द ही कांग्रेस भी सपा बसपा के गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। लेकिन आज मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »