Thursday , August 6 2026
Breaking News

शत्रु ने अभी पार्टी की सदस्यता भी नही ली और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में जगह दी

Share this

नई दिल्ली। भाजपा के बागी शत्रु हालांकि अभी तक कांग्रेस में शामिल नही हो पाये हैं लेकिन शत्रुन सिन्हा को लेकर कांग्रेस का उतावलापन इस बात से साफ जाहिर होने लगा है कि बिना उनके पार्टी में शामिल हुए ही कांग्रेस ने उनको अपने स्टार प्रचारकों में शामिल कर डाला।

गौरतलब है कि गत 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम को शत्रुघ्न सिन्हा ने फिलहाल आगे के लिए टाल दिया है लेकिन बेहद ही दिलचस्प बात ये है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में शामिल हुए बिना ही स्टार प्रचारक बना दिये गये हैं। कांग्रेस ने बिहार में जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है।

गत 25 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोती लाल वोरा ने निर्वाचन आयोग को बिहार के स्टार प्रचारकों की एक सूची सौंपी है जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं। 40 स्टार प्रचारकों की इस सूची में शत्रुघ्न का नाम 17वें नंबर पर रखा गया है।

अगर तकनीकी दृष्टि से अभी भी भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को कांग्रेस का स्‍टार प्रचारक बनाये जाने की खासी चर्चा है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लंबे समय से भाजपा में हाशिए पर थे। वहीं दिलचस्प बात है कि भाजपा छोड़ने की औपचारिकता के पहले ही उन्‍हें कांग्रेस का स्‍टार प्रचारक बना दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »