Sunday , August 2 2026
Breaking News

अखिलेश बोले- भाजपा कितना भी डराये और दे प्रलोभन, जनता ने उसे हटाने का बना लिया मन

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सत्ता के अहंकार में डराकर और प्रलोभन देकर कई तरह के षड्यंत्र कर रही है। उससे वह अब कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। क्योंकि जनता ने उसे हटाने का मन बना लिया है।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से बौखलाई भाजपा अलोकतांत्रिक कृत्यों पर उतारू है। इससे जनता में भाजपा की साख गिर गई है। इतना ही नही बल्कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता में रोष है। समाज का हर वर्ग बेहाल है।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार बेफिक्र है। युवाओं का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारी डरे हुए हैं। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई है। जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं। अच्छे दिनों के नाम पर धोखा देने वालों की हार तय है।

इसके साथ ही भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उसने जो वादे किए थे, सभी झूठे साबित हुए। नौकरियां मिलने की जगह बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा ने राजनीतिक शुचिता को तार-तार कर दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों में उसका विश्वास नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता और सम्मान में सबके अधिकार की पक्षधर है, जबकि वहीं भाजपा और आरएसएस देश में एकाधिकारवादी मनोवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। इनका जनहित और लोकलाज से कोई वास्ता नहीं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »