Thursday , August 6 2026
Breaking News

लोक लुभावने वादों के साथ जारी हुआ सपा का घोषणा पत्र

Share this

लखनऊ। देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ तैयार गठबंधन के अहम घटक दल समाजवादी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे।

अपने घोषणापत्र को उन्होंने समाजिक न्याय से महापरिवर्तन, एक नई दिशा, एक नई उम्मीद बताया। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। इसलिए बिना समाजिक न्याय के रास्ता नहीं निकल सकता।  

अखिलेश यादव ने बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से बहुत नुकसान हुआ है और बिना प्राइमरी एजुकेशन को बेहतर किए विकास का रास्ता नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि हम रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेंगे। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।

सपा के इस घोषणापत्र में जहां अहिर रेजीमेंट बनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी अपना चैनल भी खोलेगी। वहीं समाजवादी पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है।

अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे विजन डॉक्यूमेंट बताया। अखिलेश ने ढाई करोड़ से अधिक संपत्ति वालों पर दो फीसद का अतिरिक्त टैक्स लगाने, जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »