Wednesday , August 5 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ सकती हैं चुनाव

Share this

नई दिल्ली! लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव पेच आजमाने में लगे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस भी बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरे जोर लगा रही है. कांग्रेस में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को देश की हाईप्रोफाइल सीट वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है.

 कांग्रेस की ये सब तैयारी मोदी को उन्ही के गढ़ में घेरने की है, लेकिन प्रियंका के चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला राहुल गांधी को करना है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस यहां नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर सरप्राइज देने पर विचार कर रही है. दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उनके जीत के अंतर को देखते हुए पार्टी के रणनीतिकार सक्रीय हो गए हैं.  

उनका तर्क है कि जैसे राहुल को अमेठी में बीजेपी घेर रही है, उसी तरह मोदी को वाराणसी में घेरा जाए, हालांकि इस बारे में अभी आखिरी फैसला नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस फैसले से पहले सपा-बसपा से बातचीत कर उनसे इस सीट पर समर्थन की मांग करेगी.

बता दें कि इस साल फरवरी में जब से प्रियंका गाधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी की कमान दी गई है, तब से ही कार्यकर्ता उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं. अभी तक कांग्रेस ने प्रियंका को कोई सीट नहीं दी है और कयास लगाए जा रहे थे कि शायद पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस उन्हें वाराणसी सीट से उतार सकती है.

2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली से वाराणसी गए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी ने 1 लाख से ज्यादा के अंतर से हराया था. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय तीसरा स्थान पर रहे थे, अविंद केजरीवाल दिल्ली से गए थे और पीएम को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहे थे इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस इस बार प्रियंका पर दांव खेलना चाहती है, हालांकि राहुल से जब भी पूछा गया है उनका जवाब रहा है कि चुनाव लड़ना है कि नहीं ये फैसला प्रियंका खुद करेंगी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »