Wednesday , August 5 2026
Breaking News

यूपी की योगी सरकार का बड़ा फैसला, 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी, 114 करेंगी दुष्कर्म मामलों की सुनवाई

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में उन्नाव हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया. इस घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर है. वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार पर भी विपक्ष हमलावर हो गई है. इस बीच सोमवार को योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने राज्य में 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने को मंजूरी दे दी है.

इसमें से 114 फास्ट ट्रैक कोर्ट में दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसके अलावा 74 फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में बाल अपराधों से जुड़े मामलों की ही सुनवाई की जाएगी. बता दें कि उन्नाव पीडि़ता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया था, क्योंकि पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था.

उन्नाव कांड से हिला पूरा प्रदेश

हैदराबाद जघन्य हत्याकांड के बाद उन्नाव की घटना ने सभी को सकते में ला दिया था. एक नवविवाहिता ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इस मामले में आरोपी जेल से जमानत से छूटकर आए थे. आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर पीडि़ता को जिंदा जला दिया था. इस घटना में वह 90 फीसदी से ज्यादा जल गई थी. दिल्ली में इलाज के दौरान पीडि़ता की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की जा रही है.

हैदराबाद कांड के आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई जघन्य हत्या के मामले ने जमकर तूल पकड़ा था. इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया थ. पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर भले ही सवाल खड़े हो रहे हों लेकिन हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई ने देशभर में खुशी की लहर पैदा कर दी थी. हालांकि इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग करने के लिए स्नढ्ढक्र भी दर्ज की गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »