Thursday , August 6 2026
Breaking News

नमामि गंगे पर मंथन जारी, पीएम मोदी बोले- गंगा नदी नहीं मां है

Share this

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं. कानपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीएसए कॉलेज पहुंचे. चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम मोदी सीएम योगी के साथ पैदल ही मीटिंग रूम तक पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां गंगा परिषद के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बैठक हो रही है. पहले बैठक का समय 1 बजकर 5 मिनट तक ही था लेकिन फिर बैठक का समय बढ़ गया.

बैठक में गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बिहार, यूपी के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र सहित 40 से अधिक प्रमुख लोग मौजूद हैं.

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अटल घाट से मोटर बोट के जरिए गंगा का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे सीसामऊ नाले के पास खड़े होकर सेल्फी लेंगे. एसपीजी ने इस जगह पर अपना सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है. सेल्फी लेने की वजह यह है कि लंबे समय से गंगा में गिरने वाले सीसामऊ नाले को मोड़ने में केेंद्र सरकार को सफलता मिली है.

क्या है नमामि गंगे प्रोजेक्ट?

गंगा और इसकी सहायक नदियों का प्रदूषण खत्म करने और इन्हें पुनर्जीवित करने के लिए 2014 में केंद्र सरकार ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू किया था. इस परियोजना की जिम्मेदारी केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा कायाकल्प को दी गई है. परियोजना की अवधि 18 साल है. सरकार ने 2019-2020 तक नदी की सफाई पर 20 हजार करोड़ रुपए का बजट तय किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »