Thursday , August 6 2026
Breaking News

दुनिया में तीन लाख से ऊपर पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, भारत में 315 कोरोना संक्रमित

Share this

नई दिल्ली. दुनिया सहित भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या से जहां तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है, वहीं भारत में भी अब तक 315 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

भारत में सामने आये 315 कोरोना लोगों में से 39 विदेशी मूल के नागरिक हैं. अभी तक 23 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं इस वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आये हैं, जहां 63 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं केरल में 40, उत्तर प्रदेश में 24, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, राजस्थान में 17, हरियाणा में 17, पंजाब में 13 और कनाज़्टक में 15 मामले सामने आए है. वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पुडुचेरी में 1, लद्दाख में 13, जम्मू कश्मीर में 4 और चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आया है.

वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हजार से पार हो गया है. इसके अलावा संक्रमित लोगों की संख्या भी 3,06,892 हो गई है. इटली में अब तक 4825 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. 24 घंटो में ही यहां 793 मौतें कोरोना के कारण हुई हैं. 

इसके अलावा अमेरिका में 68 नई मौतों के बाद यहां मौत का आंकड़ा 324 हो गया है. एक ही दिन में अमेरिका में 6728 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले में अमेरिका अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अमेरिका में अब तक 26,111 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जबकि चीन में 81,008 लोग तथा इटली में 53,578 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »