Wednesday , August 5 2026
Breaking News

कोरोना के कारण राज्यसभा चुनाव स्थगित

Share this

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर दिया है. आयोग ने गत दिनों राज्यसभा की 55 सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की थी. जिसमें से 37 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये थे. अब शेष 18 उम्मीदवारों के लिये 26 मार्च को चुनाव होना था. इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, मध्यप्रदेश, और झारखंड के उम्मीदवार शामिल है.

चुनाव आयोग ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि ग्यारह मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित किये जाने के बाद सरकार ने देश में सभी रेल सेवाओं और विमान सेवाओं को बंद कर दिया और कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषण कर दी गयी है. इसे देखते हुये राज्यसभा चुनाव को स्थगित किया जा रहा है तथा स्थिति सामान्य होने पर चुनाव की नई तारीखों की घोषणा की जायेगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »