Wednesday , August 5 2026
Breaking News

नहीं सुधरे हालात, तो मई-जून में भी रिलीज नहीं होंगी फिल्में

Share this

कोरोना वायरस के खौफ के चलते पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और फिर रणवीर सिंह की 83 पोस्टपोन हो गई. लेकिन इंडस्ट्रीवाले इस वायरस के असर से इतने सहमे हुए हैं कि इसका असर ईद तक देख रहे हैं. फिल्म ड्रिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस साल ईद पर सिर्फ एक फिल्म रिलीज होगी. उसका नाम है कोराना वायरस इन इंडिया . इस पर सलमान खान के तमाम फैन उनके नाराज हो गए, तो कुछ लोगों ने इस पर सहमति भी जताई.

बता दें कि इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज के लिए प्लान है. वहीं अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी ईद पर ही रिलीज होनी है. हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिल्मों की रिलीज को लेकर इंडस्ट्रीवालों की अलग-अलग राय है. मसलन ट्रेड ऐनालिस्ट सुमित कदेल का मानना है कि थिअटर खुलने के बाद एकदम से नई फिल्में रिलीज नहीं होंगी. ऐसे में, बागी 3 और अंग्रेजी मीडियम दोबारा रिलीज हो सकती हैं. इस तरह सिनेमावालों को भी राहत मिलेगी और बॉक्स ऑफिस को भी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »