Thursday , August 6 2026
Breaking News

लॉकडाउन बढ़ाने शाह ने सीएम से ली राय, पीएम मोदी को बताया, 30 को आ सकती है नई गाइड लाइन

Share this

नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लॉकडाउन पर विस्तार से चर्चा की. शाह ने इससे पहले सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाने पर चर्चा की थी. शाह ने मुख्यमंत्रियों की राय प्रधानमंत्री के साथ साझा की. सरकार 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को मौजूदा शर्तों के साथ ही 15 दिन और बढ़ा सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कई राज्य इसे बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज ही कहा है कि देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इन्हें रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम गोवा में रेस्टोरेंट, होटल, मॉल और जिम को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने की छूट मांगेंगे.

कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें खोलने की परमिशन

देश में लॉकडाउन का चौथा फेज 18 मई को शुरू हुआ था, जो 31 मई तक रहेगा. इसमें सबसे बड़ी छूट दुकानों और बाजारों को दी गई. पहली बार कंटेनमेंट जोन के बाहर की सभी दुकानें खोलने की परमिशन दी गई, बशर्ते जिला प्रशासन इजाजत दे. इस बीच सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानें भी शुरू कर दी हैं.

मिली छूट से 60 फीसदी लोग नाखुश

एक लोकेशन बेस्ड ऐप के सर्वे में ये सामने आया है. सर्वे में शामिल 300 जिलों के 2.5 लाख लोगों में से 86 फीसदी ने कहा कि लॉकडाउन के तीन फेज पूरे होने के बाद भी वे बाहर खाने या घूमने के लिए नहीं जा पा रहे. चौथे फेज में जो छूट दी गईं, उनसे 60 प्रतिशत लोग खुश नहीं हैं. 49 प्रतिशत लोगों के मन में कोरोना संक्रमण का डर है. 11 प्रतिशत का कहना है कि देश में कोरोना के केस 5 लाख से भी ज्यादा पहुंच सकते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »