Monday , August 3 2026
Breaking News

उपलब्धि: नासा ने बनाया खास वेंटिलेटर, भारत की 3 कंपनियों को मिला लाइसेंस

Share this

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनियाभर में तबाही मचा रखी है. इस वायरस की वजह से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. इस बीच भारतीय कंपनियों के लिए एक बड़ी उपलबिध सामने आयी है,  अमेरिका की स्वतंत्र एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने कोरोना मरीजों के लिए एक खास वेंटिलेटर बनाया है. इस वेंटिलेटर के मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत की 3 कंपनियों को लाइसेंस मिला है.

ये तीन भारतीय कंपनियां

अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, भारत फोर्ज लिमिटेड और मेधा सर्वो ड्राइव्स प्राइवेट लिमिटेड हैं. नासा की ओर से जारी बयान के मुताबिक तीन भारतीय कंपनियों के अलावा 18 अन्य कंपनियों को भी यह लाइसेंस मिला है. इनमें आठ अमेरिका और तीन ब्राजील की कंपनियां शामिल हैं.

कोरोना मरीजों के लिए वेंटिलेटर

दरअसल, नासा ने दक्षिण कैलिफोर्निया की जेट प्रॉपल्शन लैब (जेएलपी) में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए विशेष रूप से वेंटिलेटर विकसित किया है. जेएलपी के इंजीनियरों ने एक माह से कुछ अधिक समय में इस विशेष वेंटिलेटर वाइटल को डिजाइन किया है. इसे अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन से 30 अप्रैल को आपात प्रयोग की अनुमति मिल चुकी है. नासा का कहना है कि वाइटल वेंटिलेटर को चिकित्सकों और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण से सलाह लेकर विकसित किया गया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »