Wednesday , August 5 2026
Breaking News

भारतीय मौसम विभाग ने तीन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

Share this

नई दिल्ली. देश में पड़ रही भीषण गर्मी से आज कई राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने 3 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र में आज काफी तेज बारिश होने की संभावना है.

शनिवार दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों हुए बादलों ने हल्की बारिश कर दिल्लीवासियों को थोड़ा सा सुकून दिया. मध्यम हवाओं ने भी लोगों के मन को मोह लिया और ये राहत अभी भी जारी है. अब देश के कुछ राज्यों में आज बारिश होने की उम्मीद है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

देश के कुछ राज्यों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ राज्यों में मानसून और प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दे दी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने तीन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र में आज काफी तेज बारिश होने की संभावना है.

इस बीच दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, साथ ही उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादलों की तेज गरज और बिजली की तेज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि राजस्थान और इससे सटे इलाके में 16 जून तक गर्मी का प्रकोप रहेगा.

इस दौरान महाराष्ट्र में मानसून के सही समय पर आने की संभावना से किसानों ने राहत की सांस ली है. किसानों ने उम्मीद जताई है कि इस बारिश से खरीफ फसल को काफी राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के विदभज़् जिलों में गरज के साथ छींटे पडऩे की भी संभावना जताई है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 14 जून से मानसून का असर देखा जा सकता है. इन राज्यों में भी इसी हफ्ते मानसून का पहुंच सकता है.

मौसम में बदलाव का असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी पड़ा. शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई हैप्त वहीं आज अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »