Thursday , August 6 2026
Breaking News

दिल्ली में 74 हजार कोरोना मरीज, प्लाज्मा थैरेपी से किया जा रहा मरीजों का उपचार

Share this

नई दिल्ली. दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट को देखत हुये दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. जिसमें दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एलएनजेपी हॉस्पिटल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और जीटीबी अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बुराड़ी के हॉस्पिटल में 450 बेड और बढ़ दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी हॉस्पिटल में आईसीयू बड़े पैमाने पर बढ़ा रहे हैं. केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अभीतक कोरोना के 74000 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन स्थिति काबू में है. केजरीवाल ने बताया कि हम तेजी से टेस्ट कर रहे हैं, जिसके कारण दिल्ली में तेजी से नए केस सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले 10 दिनों में होटलों में 3500 अतिरक्त बिस्तरों की व्यवस्था की है.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि इसके अलावा प्लाज्मा थैरेपी से भी मरीजों को काफी मदद मिल रही है. प्लाज्मा थैरेपी को अपनाने के बाद से कोरोना से मौत के मामले आधे हो गए हैं. प्लाज्मा थैरेपी के बारे में उन्होंने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी को राजीव गांधी संस्थान और एनएनजेपी हॉस्पिटल में शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी गंभीर रूप से बीमार लोगों को प्लाज्मा थैरेपी नहीं दे सकते. लेकिन सामान्य लक्षण वाले मरीजों पर इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.

उन्होंने बताया कि होम क्वारन्टीन में रखे गए लोगों को पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है. यह उनके लिए सुरक्षाचक्र का काम करेगा. केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले में मरीजों को आक्सीजन स्तर तेजी से गिरता है. यह स्तर 95 रहना चाहिए. यदि यह 90 से नीचे आता है तो यह खतरे की निशानी है. लेकिन यदि 85 से नीचे जाता है तो यह काफी सीरियस मामला हो जाता है.

उन्होंने बताया कि आक्सीजन का स्तर 85 से 90 होने के चलते मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है. कुछ मरीज ऐसे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनके आक्सीजन का स्तर तेजी से गिरता है. इसमें अचानक गिरावट आती है और उनकी अचानक मौत हो जाती है. हमने दिल्ली के बिना लक्षण वाले मरीजों को आक्सीमीटर दिए हैं जो घर पर इलाज करा रहे हैं.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण  के मरीजों को राहत देने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. घर से दूर इलाज करा रहे मरीज अब अपने परिवार को लाइव देखने के साथ-साथ उनसे बात भी कर सकेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीज़ों के लिए वीडियो कॉल सुविधा लॉन्च की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए 100 दिन हो गए हैं. ये पहला अस्पताल था जिसे कोविड अस्पताल घोषित किया गया था. एक दिक्कत आ रही थी कि जब मरीज अंदर हैं तो बाहर रिश्तेदार उनसे बात नहीं कर पाते थे, आज वीडियो कॉन्फें्रसिंग शुरू की है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »