Monday , August 3 2026
Breaking News

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप, कहा हमारे 14 लोगों को मारा, राजनयिक को किया तलब

Share this

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत की तरफ से रविवार 5 जुलाई की रात सीमा पर की गई गोलीबारी में उसके पांच नागरिक घायल हो गए हैं. घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल बतायी जा रही हैं. सीजफायर उल्लंघन की यह घटना निकियल सेक्टर की है. इस पर पाकिस्तान विदेश ने भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को तलब करके अपनी आपत्ति जाहिर की है. 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे बगैर उकसावे के की गई कार्रवाई करार दिया है. बयान में ये भी कहा गया है कि भारत की तरफ से इस साल सीमा पर 1595 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इस दौरान सीमा पर हुई गोलीबारी में 14 लोगों की जान चली गई है और 121 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पाकिस्तानी डॉन अखबार के हवाले से यह जानकारी मिली है. हालांकि भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तानी फौज द्वारा रविवार को एलओसी पर कई जगह सीजफायर का उल्लंघन किया गया. जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. 

सूत्रों के अनुसार, भारतीय गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के सूबेदार समेत 2 सैनिक ढेर हो गए हैं. इससे पहले 15 जून को एलओसी पर पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था. पूंछ और राजौरी में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जून माह में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं. भारतीय सेना का दावा है कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से अभी तक 2027 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

मीडिया में ऐसी खबरें आ रहीं थी कि पाकिस्तानी सेना गिलगित बाल्टिस्तान में एलओसी पर सैनिकों की तैनाती कर रही है. अब पाकिस्तानी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डीजी मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इस खबरों को नकार दिया है. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि पाकिस्तान आर्मी गिलगित बाल्टिस्तान में अपने सैनिकों की तैनाती कर रही है और चीनी सेना द्वारा स्कार्दू एयरबेस का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये पूरी तरह से गलत और गैर जिम्मेदार बात है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »