Wednesday , August 5 2026
Breaking News

रिया चक्रवर्ती के बाद अब सुशांत के पिता भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कैविएट अर्जी में कहा- हमारा पक्ष भी सुनों

Share this

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने के लिये दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने कहा कि मुंबई पुलिस को अपनी जांच करने दीजिये और अगर आपके पास कुछ है तो इसके लिये बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा सकती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शीर्ष अदालत में याचिका के मद्देनजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बृहस्पतिवार को एक कैविएट (अर्जी) दायर की, ताकि इस मामले में कोई भी आदेश देने से पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने। 

 बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को दायर याचिका में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोपों को लेकर पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का न्यायालय से अनुरोध किया है। राजपूत के पिता के के सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिये बगैर कुछ भी नहीं किया जाये।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी के स्थानांतरण के लिये शीर्ष अदालत में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है। चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई के बांद्रा में 14 जून 2020 को एक सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की जान चली गयी। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मृत शव को उनके बेडरूम में पंखे से लटका हुआ पाया। सुशांत के घर से कुछ डिप्रेशन की दवाईयां मिली जिसके आधार पर पुलिस ने शुरूआत में ये कहा कि सुशांत ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड की है। सुशांत के केस में पिछले तीन दिनों में काफी नये मोड़ आये हैं। जहां एक तरफ नेपोटिस्म पर 45 दिनों से बहस हो रही थी वहीं परिवार ने केस को बदल कर रख दिया और नेपोटिस्म की बहस को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सुशांत के मामले पर लोग काफी राजनीति भी चमका रहे हैं। पहले मामला नेपोटिस्म पर था फिर रिया चक्रवर्ती पर शिफ्ट हुआ और होगी सीबीआई के जरिए सियासत।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »