Tuesday , August 4 2026
Breaking News

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को ट्वीट करते हुए कहा कि-पाक एजेंट को बुलाया, लेकिन सुशांत को नहीं

Share this

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद से बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत इंडस्ट्री पर लगातार निशाने साध रही हैं. उन्होने नेपोटिज्म को लेकर इंडस्ट्री के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. कंगना ने करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट तक कई सेलिब्रिटीज को सुशांत के सुसाइड मामले के निशाने पर ले चुकी हैं. कंगना जिस तरह से बॉलीवुड के खिलाफ बयान जारी कर रही हैं, उससे वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

इस बीच उन्होने दीपिका पादुकोण को लेकर एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की फोटो शेयर करते हुए दोनों पर सुशांत को बायकॉट करने का आरोप लगाया है.

कंगना ने दीपिका-रणवीर की शादी के रिसेप्शन की फोटो शेयर की है, जिसमें दीपिका एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा ये एक तस्वीर और आर्टिकल है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का. उन्होंने अपनी शादी में पाकिस्तानी एजेंट को तो बुलाया और जेएनयू प्रोटेस्ट की साजिश रची. दोनों ने अपनी शादी में बॉलीवुड के दो टॉप स्टार्स को बॉयकॉट कर दिया. दोनों में से एक को मार दिया गया है और दूसरी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है.

हम आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद पूरे देश में मेंटल हेल्थ का मुद्दा भी बेहद गर्मया हुआ है. सुशांत के निधन के बाद दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट भी शेयर किया था, जो मेंटल हेल्थ से जुड़ा था. अपने इस ट्वीट के बाद दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई. वहीं कंगना ने लगातार बॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस, एक्टर-एक्ट्रेसेज और फिल्म मेकर्स को निशाने पर लिया हैं. उन्होने सुशांत के निधन को लेकर बॉलीवुड पर कई आरोप भी लगाए हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »