Wednesday , August 5 2026
Breaking News

बीसीसीआई ने 10 महीने से नहीं दी विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित इन खिलाडिय़ों को सैलरी

Share this

नई दिल्ली. बीसीसीआई दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली और सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाडिय़ों को पिछले 10 महीने से सैलरी नहीं दी है. बीसीसीआई अपने कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाडिय़ों को हर तीन महीने पर सैलरी का भुगतान करता है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर से अब तक तिमाही किश्तों को नहीं दिया गया है. बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में कुल 27 खिलाड़ी शामिल हैं. इतना ही नहीं, भारत के लिए जिन खिलाडिय़ों ने दो टेस्ट, नौ वन डे और आठ टी-20 मैच खेले हों, उन्हें भी बीसीसीआई की ओर से भुगतान किया जाता है, वह भी नहीं किया गया है. 

बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में ही कुल 27 खिलाडिय़ों के साथ करार किया था, उस वक्त यह कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट इसलिए चर्चा में आ गई थी, क्योंकि जब पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, तब इसकी काफी चर्चा हुई थी. बीसीसीआई चार कैटेगरी में खिलाडिय़ों के साथ कॉन्ट्रेक्ट करती है. इसमें ए प्लस, बी, सी और डी शामिल हैं. एक प्लस कैटेगरी वाले खिलाडिय़ों को सात करोड़, एक कैटेगरी वालों को पांच करोड़, बी कैटेगरी वालों को तीन करोड़ और सी कैटेगरी वाले खिलाडिय़ों का एक करोड़ रुपये सालाना दिए जाते हैं. इसके साथ ही एक टेस्ट के लिए 15 लाख, एक वन डे के लिए छह लाख, एक टी-20 मैच के लिए तीन लाख रुपये दिए जाते हैं. ये रकम मैच फीस के रूप में दी जाती है.

सभी क्रिकेट बोर्ड आर्थिक तंगी से गुजर रहे, लेकिन बीसीसीआई की स्थिति अलग

वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसे क्रिकेट बोर्ड भी इस वक्त आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. पिछले साल दिसंबर से ही बोर्ड में मुख्य वित्तीय अधिकारी नहीं हैं और पिछले महीने से सीईओ और जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) भी नहीं है, जिस वजह से प्रशासनिक काम अटका पड़ा है. इस बीच पता चला है कि बीसीसीआई की अंतिम बैलेंस शीट में मार्च 2018 तक 5,526 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक बैलेंस था, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट में 2,992 करोड़ रुपये थे. अप्रैल 2018 में बीसीसीआई ने स्टार टीवी के साथ 6,138.1 करोड़ रुपये के पांच साल के प्रसारण सौदे पर हस्ताक्षर किए थे.

यह खिलाड़ी हैं कांट्रेक्ट लिस्ट में शामिल

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट के ए प्लस में कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. इसके अलावा इस ग्रेड में कोई और खिलाड़ी शामिल नहीं है. इसके बाद ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत शामिल हैं. इसके बाद अब ग्रेड बी की भी बात कर लेते हैं. इसमें रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल शामिल हैं, इसके बाद चौथे और आखिरी ग्रेड की बात. ग्रेड सी में केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अययर और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »