Sunday , August 2 2026
Breaking News

सुसाइड से एक घंटे पहले के वीडियो में दिशा सालियान दोस्तों संग करती दिखीं मस्ती

Share this

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रही दिशा सालियान का आखिरी वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उन्होंने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया था. यह वीडियो आठ जून की रात का है. इसी रात दिशा सालियान ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी. इस वीडियो को दिशा ने रात 11 बजकर 48 मिनट पर अपने दोस्तों को भेजा था. इस वीडियो में दिशा सालियान और वहां मौजूद लोग एक गाने पर डांस कर रहे हैं और खुद भी गुनगुना रहे हैं. इस दौरान दिशा सालियान पार्टी कर रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को देखकर लगता है कि दिशा किसी भी तरह के तनाव में नहीं थी. उनके दोस्तों और मंगेतर रोहन रॉय ने सबने मिलकर दिशा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पार्टी रखी थी. इस पार्टी में दिशा काफी खुश नजर आ रही हैं. यह वीडियो दिशा ने खुद बनाया था. यह वीडियो लगभग 12 बजे का है और दिशा ने करीब एक बजे अपने कमरे से कुद कर आत्महत्या की. इस वीडियो को बनाने के बाद दिशा ने लंदन में रहने वाली अपनी दोस्त अंकिता को कॉल किया और इस दौरान वह काफी भावुक हुई थीं.

दिशा की इस पार्टी में कुछ छह लोग थे. इसमें उनके मंगेतर रोहन रॉय, दोस्त इंद्रनील, ऋषा और अन्य लोग शामिल हैं. जैसा कि पहले दावा किया जा रहा था कि इस पार्टी में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे या उनके करीबी लोग नहीं थे. इसमें सिर्फ दिशा के करीबी दोस्त थे.

पुलिस जांच में पता चला है कि दिशा काफी इमोशनल लड़की थी. दिशा इस पार्टी के बाद भी वापस इमोशनल हो गई और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जो तनाव चल रहे थे, उसे लेकर वो रोने लगी थी. उन्होंने अपनी दोस्त अंकिता को लंदन में फोन किया और अंकिता को डिप्रेशन की पूरी बात बताई. और इसके बाद उन्होंने अपने मास्टर रूम से छलांग लगा दी थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »