Thursday , August 6 2026
Breaking News

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी: जामिया मिलिया इस्लामिया बनी नंबर वन

Share this

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों रैंकिंग की सूची जारी कर दी है. जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया को पहला स्थान मिला है. रिपोर्ट के अनुसार जामिया यूनिवर्सिटी ने 90 प्रतिशत स्कोर के साथ रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया है. 

रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंची जामिया यूनिवर्सिटी ने इस मामले में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और अलगीढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को भी पीछे छोड़ दिया है. जामिया के बाद दूसरे नंबर अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी आई है. राजीव गांधी यूनिवर्सिटी को 83 प्रतिशत स्कोर मिला है.

वहीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर आई है. जेएनयू को 82 प्रतिशत स्कोर मिला है. जबकि 78 प्रतिशत स्कोर के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने चौथी रैंक हासिल की है. गौरतलब है कि यूनिवर्सिटिज् का मूल्यांकन 2019-20 में तय किए गए एमओयू के हिसाब से किया गया.

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की  रैंकिंग में मूल्यांकन कई पैमानों के आधार पर किया गया. जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों यूजी, पीजी, पीएचडी में छात्रों की संख्या और लैंगिक अनुपात भी शामिल है. इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट भी इस चयन का आधार रहा. नेट और गेट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के आधार पर भी यह रैंकिंग तैयार होती है.

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में नंबर वन का तगमा हासिल करने के पर जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने कहा कि यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल के दिनों में जामिया यूनिवर्सिटी चुनौतीपूर्ण समय से गुजरी थी. उन्होंने यूनिवर्सिटी की उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण, प्रासंगिक और केंद्रित अनुसंधान और विश्वविद्यालय की बेहतर धारणा को उपलब्धि के कारक के रूप में श्रेय दिया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »