Sunday , August 2 2026
Breaking News

अस्पताल स्टाफ का दावा-सुशांत के गले में थे सुई के निशान और टूटे हुए थे पैर

Share this

मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत की माैत को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। इन्हीं खुलासों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है जिसमें अस्पताल स्टाफ का कहना है कि जब सुशांत की लाश को अस्पताल लाया गया तो गले में नीडल के निशान थे और सेलो टेप लगी हुई थीं। इस वीडियो को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडियापर शेयर किया है। इसमें हॉस्पिटल कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। वीडियो में हॉस्पिटल कर्मचारी कह रहा है- ‘हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। ये मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था। कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था। पैर भी टूटे हुए थे।  

उक्त शख्स ने दावा किया कि वह खुद बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था। हॉस्पिटल में रिया चक्रवर्ती के आने की बात भी उस शख्स ने कबूली। कर्मचारी ने कहा कि दो लोगों ने मेरे से कहा था कि क्या दिखा सकते हो बॉडी? वो आईं उसने बॉडी देखी और माफी मांगी थी। हॉस्पिटल कर्मचारी का दावा है कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है. ये फांसी नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की जांच 9वेंं दिन जारी है। आज (29 अगस्त) को रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और नीरज से फिर से पूछताछ की जाएगी। रिया से 8वें दिन करीब 10 घंटे पूछताछ की गई थी। इसके बाद वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेकर अपने घर गई थीं। 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »