Thursday , August 6 2026
Breaking News

अगुराग कश्यप ने खोली सांसद रवि किशन की पोल, कहा उनकी फिल्म के सेट पर पीते थे गांजा

Share this

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में जो ड्रग्स की बहस छेड़ी थी अब वो रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि रवि किशन वीड लेते थे. इतना ही नहीं अनुराग ने इस बात को भी स्वीकार है कि उनकी फिल्म ब्लैक फ्राइडे के बैन होने और आरती बजाज संग उनकी शादी टूटने से वे डिप्रेशन में चले गए थे और केमिकल ड्रग्स लेने लगे थे.

फिल्म पत्रकार फाये डिसूजा को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने ड्रग्स के बारे में खुलकर बात की है. संसद में रवि किशन द्वारा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाए जाने के बाद जो बहस छिड़ी है उसके बाद अनुराग कश्यप ने कहा है कि रवि किशन खुद ड्रग्स लेते हैं. अनुराग ने बताया है कि रवि किशन ने मेरी फिल्म मुक्केबाज में किया था. अनुराग का कहना है कि रवि किशन दिन की शुरूआत जय शिव शंकर, जय बम भोले से करते हैं.. वो खुद वीड लेते थे और यह बात सब जानते हैं.

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए अनुराग ने कहा ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसे नहीं पता हो कि वो वीड स्मोक नहीं करते हैं. जिसके बाद अनुराग ने ये भी कहा कि अब भले उन्होंने इसका सेवन करने बंद कर दिया हो, क्योंकि वो नेता बन गए हैं. शायद अब वो इसका सेवन नहीं करते होंगे.. मैं रवि को जज नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैंने कभी वीड को ड्रग्स के रूप में नहीं देखा. अनुराग ने बताया कि रवि स्मोक करते हैं लेकिन उन्होंने हमेशा अपना काम अच्छी तरह से किया है. लेकिन अब जब मैं ड्रग्स को लेकर रवि का स्टेटमेंट सुनता हूं तो मुझे बहुत दिक्कत होती है.

रवि किशन ने दिया जवाब

अनुराग कश्यप के इस बयान पर अब रवि ने भी अपना पक्ष रखा है मुझे अनुराग से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं थी, ये बात किसी से छिपी नहीं है कि मैं एक शिव भक्त हूं. मैं दुखी हूं कि ड्रग्स के खिलाफ इस लड़ाई में अनुराग मेरे साथ नहीं खड़ा है. मैं स्मोक करता था लेकिन मैं अब एकदम साफ हूं. क्योंकि मैं अब एक नेता हूं. रवि ने बेबाकी से अपना पक्ष रख दिया है. देखना होगा अब इस मामले में क्या नया मोड़ आता है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »