Monday , August 3 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश में बनायेंगे सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी

Share this

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. उन्होंने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है. हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे. 

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा. यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा. इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गई समस्याओं का समुचित समाधान किया जाए. जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर शीघ्रता से निर्णय लेते हुए जनपद व शासन स्तर पर कार्रवाई की जाए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »