Wednesday , August 5 2026
Breaking News

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन

Share this

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी बुरा साबित हो रहा है. फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है. फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का बीती रात निधन हो गया है. वह कोलकाता स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में पाई गई. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है. 

मिली जानकारी के मुताबिक शरबरी का शव उनके घर के बाथरूम से बीती रात करीब सवा बारह बजे बरामद किया गया है. फिलहाल अभी यह पता नहीं चला है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. शरबरी के परिवार का कहना है उन्होंने आखिरी बार उन्हें मंगलवार को डिनर करते देखा था. उसके बाद से शरबरी ने किसी से भी कोई बात नहीं की थी. 

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में पता चला है कि शरबरी की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है. हालांकि उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि शरबरी बिल्कुल ठीक थी. आपको बता दें शरबरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस फैशन डिजाइनर थी. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »