Wednesday , August 5 2026
Breaking News

ड्रग्स वाले वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका, 2017 में बना था ग्रुप

Share this

सुशांत का पूरा मामला अब बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन पर आकर ठहर गया है. मामले में जांच कर रही NCB रोजाना बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों से पूछताछ कर रही है. ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां NCB के राडार पर हैं. ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी बुरी तरह से फंस चुकी हैं.

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शनिवार को पूछताछ करेगी. ड्रग मामले में नाम आने के बाद से दीपिका काफी परेशान नजर आ रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ 12 लोगों की लीगल टीम से वीडियो चैट के जरिए कानूनी सलाह ले रही हैं. सूत्रों के मुताबिक दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और जया साहा से बेहद नाराज है.

दीपिका पादुकोण अपनी प्राइवेट चैट के लीक होने का ठीकरा मैनेजर करिश्मा प्रकाश और जया साहा पर फोड़ रही हैं. करिश्मा प्रकाश और जया साहा, दोनों KWAN की कर्मचारी हैं. इसके साथ ही खबर है कि दीपिका उस वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन थीं. जिस ग्रुप में साल 2017 में ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही थी. इस ग्रुप में दीपिका पादुकोण, जया साहा, करिश्मा आदि शामिल थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »