Thursday , August 6 2026
Breaking News

भाजपा के पूर्व नेता और केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Share this

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है. जसवंत सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »