Thursday , August 6 2026
Breaking News

AIIMS के डॉक्टर ने लीक ऑडियो में माना- सुशांत की मौत सुसाइड नहीं हत्या है

Share this

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामला अभी भी अनसुलझा है. इस बीच अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के डॉक्टर सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप लीक हुआ है, जिसमें वह मान रहे हैं कि सुशांत सिंह की हत्या हुई थी. यह ऑडियो टेप तब का है, जब उन्होंने सुशांत की फोटो देखी थी. जब जांच हुई, तो उन्होंने इसे आत्महत्या माना. हालांकि, डॉ. सुधीर गुप्ता का यह बयान उस समय का है कि जब वो जांच के लिए गए भी नहीं थे. सुधीर गुप्ता उसी टीम के हेड हैं, जिन्होंने सुशांत केस की फॉरेंसिंक रिपोर्ट सौंपी थी.

लीक्ड ऑडियो टेप में डॉक्टर गुप्ता का कहना है कि जब सबसे पहले तस्वीरें उनके पास आई थीं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था. हालांकि, बाद में एम्स के फरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण हुई. दोनों बयान से विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

इस पैनल की रिपोर्ट के बाद सुशांत का परिवार खुश नहीं है. उसने सीबीआई से आग्रह किया है कि डॉक्टरों का एक नया पैनल इस पूरे मामले को देखे. पैनल ने सीबीआई को फॉरेंसिक रिपोर्ट सौंप दी है. अब देखना होगा कि सीबीआई आगे क्या कार्रवाई करती है? सुशांत का परिवार का कहना है कि वो एम्स के पैनल की जांच पर विश्वास नहीं करते हैं. अब देखना होगा कि सीबीआई सुशांत के परिवार के आग्रह को मानता है कि नहीं. वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि सीबीआई भी वहीं कह रही है जो हमारी जांच में सामने आया था. इससे पहले सुशांत के परिवार ने बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस की जांच में भी विश्वास नहीं दिखाया था और कहा था कि इसकी जांच सीबीआई करे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »