Thursday , August 6 2026
Breaking News

टेंशन का बोझ उतारेगी- कुली नंबर-1

Share this

फिल्म- कुली नंबर-1

डायरेक्टर-    डेव‍िड धवन

कलाकार-  वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, श‍िखा तल्‍सान‍िया,

जावेद जाफरी

शैली-  कॉमेडी

न‍िर्देशक डेविड धवन की फिल्‍म कुली नंबर 1  र‍िलीज हो गई है. वरुण धवन और सारा अली खान स्‍टारर ये फिल्‍म अमेजन प्राइम पर र‍िलीज हुई है. कुली नंबर 1 न‍िर्देशक डेविड धवन की 1995 की इसी टाइटल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्‍म का रीमेक है.  फिल्म की कहानी भी पुरानी ही है और फिल्‍म के उसी फ्लेवर को बचाए रखने के ल‍िए इस फिल्‍म में पुरानी के फिल्‍म के म्‍यूज‍िक का भी इस्‍तेमाल किया गया है. 

कहानी-ंकहानी की शुरुआत होती है गोवा के अमीर होटल माल‍िक रोजार‍ियो (परेश रावल) से जो अपनी दो बेटियों के ल‍िए खुद से कहीं ज्‍यादा अमीर दामाद ढूंढ रहा है. ऐसे में उसके घर र‍िश्‍ता लेकर पहुंचता है पंडित जय किशन (जावेद जाफरी) , लेकिन रोजारियो इस पंडित की इंसल्‍ट कर देता है. इसी अपमान का बदला लेने के ल‍िए जयकिशन सहारा लेता है कुली नंबर 1 यानी राजू (वरुण धवन) का और उसे एक नकली अमीर प्र‍िंस बनाकर ले जाता है रोजारियो के पास. आगे क्‍या होता है जानने के लिए आपको फिल्‍म देखने के बाद पता चलेगा.

फिल्‍म की बात करें तो ये 1995 की फिल्‍म कुली नंबर 1 की रीमेक है. न‍िर्देशक डेविड धवन ने इस फिल्‍म में एक अनोखा प्रयोग करते हुए फिल्‍म को ब‍िलकुल भी नया कलेवर देने की कोशिश नहीं की है. जैसे कई डायलॉग से लेकर सीन-टू-सीन पुरानी फिल्‍म जैसे ही हैं. इसल‍िए ये तो साफ है कि ज‍िन्‍होंने भी ये पुरानी फिल्‍म देखी है वो दोनों फिल्‍मों के बीच तुलना जरूर करेंगे. लेकिन अगर आप ये फिल्‍म पहली बार देख रहे हैं तो आपको जरूर मजा आएगा.  हां, आप इस तरह की फिल्‍म में ज्‍यादा लॉज‍िक न ढूंढें तो ही एंटरटेन हो पाएंगे. फिल्‍म का म्‍यूज‍िक मजेदार है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »