Thursday , August 6 2026
Breaking News

विवादों में गंगूबाई काठियावाड़ी, गंगूबाई के परिवार ने किया मुकदमा

Share this

मुंबई. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ विवादों में पेंस गई हैं. दरअसल, फिल्म को लेकर गंगूबाई के परिवार वालों ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पर बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में केस दायर किया है. इस केस में गंगूबाई के परिवार वालों ने फिल्म की कहानी पर आपत्ति जताई है. फिल्म का निर्देशक संजय लीला भंसाली कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, हुसैन जैदी नाम के व्यक्ति ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज करवाया है. इस मामले पर 7 जनवरी 2021 तक तीनों सेलेब्स को जवाब देने का वक्त दिया गया है. यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर बनाई जा रही है. फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है. इसी बीच ये नया विवाद मेकर्स के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है.

गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं. बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था. इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं. इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए.

इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं. आलिया इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाएंगी. एक्ट्रेस पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं. इससे पहेल उन्होंने ‘गली ब्वॉय’ थोड़ा एग्रेसिव किरदार निभाया था. वहीं, आलिया, संजय लीला भंसाली के साथ भी पहली बार किसी फिल्म में काम कर रही हैं. फिल्‍म में अजय देवगन का कैमियो भी देखने को मिलेगा. फिल्‍म दो अलग-अलग टाइमजोन में सेट है. एक हिस्‍सा विभाजन से पहले का है, वहीं दूसरा भाग आठवें दशक में सेट है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »