Thursday , August 6 2026
Breaking News

बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबियत, हो सकती है सर्जरी

Share this

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेककार रहते हैं. सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभवों को ब्लॉग का जरिये शेयर करते रहते हैं. लेकिन अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉग पोस्ट ने लोगों के झटका दे दिया है और उनके फैंस उनकी तबियत के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिये ये सामने आया है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी. अमिताभ बच्चन ने अपनी सर्जरी की जानकारी अपने ब्लॉग में दी. शनिवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि मेडिकल कंडिशन, सर्जरी मैं लिख नहीं सकता, एबी.

बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए, क्योंकि ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन की जानकारी देते हैं. इस छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है. क्योंकि किसी चीज की सजज़्री है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है. यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है. अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं. लोग लगातार कमेंट कर उनकी सेहत का हाल जानना चाह रहे हैं.

अमिताभ बच्चन की सेहत को अचानक क्या हो गया है? क्या कारण हैं, जो उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ रही है. ये अब सवाल बन गया है. लोगों ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह कहां हैं? उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »