Thursday , August 6 2026
Breaking News

अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में सपा कार्यकर्ताओं ने किया मीडियाकर्मियों पर हमला, कई पत्रकार घायल

Share this

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कायज़्क्रम के दौरन जमकर हंगामा हुआ. कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर बवाल किया. अखिलेश यादव के सामने ही कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. यही नहीं प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों पर हमला बोल दिया. इसमें कई पत्रकार घायल हो गये और उनके मोबाइल और कैमरे टूट गए.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे थे. यहां वह विधायक मोहम्मद फहीम के घर पहुंचे. फहीम के परिवार वालों से मुलाकात के दौरान काफी तादाद में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. मोहम्मद फहीम बिलारी विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं.

इसके बाद अखिलेश यादव की मुरादाबाद के ही एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस थी. यहां एक पत्रकार के सवाल-जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस समाप्त हुई और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया.

इस दौरान अखिलेश यादव के समने ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने अचानक मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया और होटल से खदेडऩे लग गए. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. मीडियाकर्मियों पर हमले से पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिला.

इससे पहले अखिलेश यादव से मिलने के लिए होटल के बाहर एसपी कायज़्कताओज़्ं का जमावड़ा था. पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर से भी मौके पर मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने अखिलेश से मिलने के पूर्व कैबिनेट मंत्रो को भी नहीं बख्शा और पूर्व मंत्री के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी.

इस दौरान पूर्व मंत्री और एसपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली. फिर प्रेस कांफ्रेंस के बाद अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ताओं का दंगल देखने को मिला. इस धक्का-मुक्की में पत्रकार भी फंस गए, उन्हें भी चोटें आई हैं. हंगामे के दौरान कई पत्रकारों के मोबाइल, कैमरे भी टूटे. इस दौरान लोग अखिलेश यादव तक भी पहुंच गए. सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »