Tuesday , August 4 2026
Breaking News

अयोध्या के मास्टर प्लान पर पीएम मोदी की बैठक में विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

Share this

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या पर समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या विकास योजना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अयोध्या के विकास से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में अयोध्या के नए मास्टर प्लान पर भी चर्चा हुई. इस बैठक में पीएम मोदी अयोध्या में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा की.

बैठक के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने बैठक में मार्गदर्शन दिया. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर पीएम ने व्यापक विजन दिया. मंदिर निर्माण को लेकर हाई लेवल बैठक फिर होगी

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान मौजूद रहे सभी अधिकारियों और मंत्रियों से फीडबैक लिया. मोदी ने सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं. समीक्षा बैठक में लाइव प्रेजेंटेशन के जरिए पीएम मोदी को अयोध्या में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »