Thursday , August 6 2026
Breaking News

शानदार जीत पर सीएम योगी को दी साइना की बधाई, जयंत चौधरी का रास न आई और वो ये कह बैठे

Share this

नई दिल्ली। देश और प्रदेश में कुछ राजनीतिक दलों और उनके नेताअें ने दिन प्रतिदिन अपनी सोच के स्तर को इस कदर गिरा दिया है कि जब तब उनके द्वारा आने वाले बयानों से न सिर्फ उनकी मानसिक हालत बयां होती है बल्कि काफी हद तक उनकी फजीहत भी होती रहती है। मगर फिर भी कहीं कोई सुधार होता नजर नही आ रहा है और ऐसे लोगों की सोच का स्तर गिरता ही जा रहा है। इसी क्रम में अब रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने भी कुछ ऐसा कह डाला जो उनके जैसे नामचीन परिवार के हिसाब से अच्छा नही कहा जा सकता।

दरअसल प्रदेश के पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी जो जयंत को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होने साइना को सरकारी शटलर बताते हुए ऐसे सेलेब्रिटी पर करारा ड्राप शॉट खेले जाने की जरूरत बताने लगे।

गौरतलब है कि साइना ने शनिवार रात एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत के लिए बधाई दी। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक ट्वीट कर इस पर तल्ख टिप्पणी की। साइना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत की हार्दिक बधाई।

जिस पर जयंत ने बैडमिंटन में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली का प्रयोग करते हुए ट्वीट में कहा, ‘सरकारी शटलर जनादेश को कुचलने की भाजपा की क्षमता का बखान कर रही हैं। मैं समझता हूं कि मतदाताओं को अपने निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी लोगों पर करारा ड्रॉप शॉट खेलने की जरूरत है।’

ज्ञात हो कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 में से 67 जिलों में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा ‘उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई।’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »