Wednesday , August 5 2026
Breaking News

बहराइच में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो बच्चों की गला रेतकर हत्या

Share this

बहराइच. यूपी के बहराइच जिले में शनिवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक बालक व एक बालिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद उनके शव को गन्ने के खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी हुई है. काफी प्रयास के बावजूद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है. दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर की है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे आज सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ. लड़के की उम्र करीब 8 वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है. दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए थे. दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है.

इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा. शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी. दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है. मौके से मास्क भी मिले हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव की शिनाख्त कराने की कार्रवाई की जा रही है. एसओ के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »