Thursday , August 6 2026
Breaking News

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर मारा छापा

Share this

मुंबई. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है.

सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित एवं बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश का मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद के घटनाक्रम में देशमुख के खिलाफ ये आरोप सामने आए थे.

देशमुख के वकील और अपने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर चुकी है सीबीआई

सीबीआई ने दो सितंबर को देशमुख के वकील आनंद डागा और अपने ही सब-इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच से संबंधित गोपनीय दस्तावेज कथित तौर पर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एक शुरुआती जांच शुरू की थी अदालत ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किए थे. देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने की शुरुआती जांच की रिपोर्ट लीक हो गई थी जिससे एजेंसी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी. सीबीआई ने इस रिपोर्ट के लीक होने की जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष प्रभावित हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »