Monday , August 3 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर, सपा ने शुरू की समीक्षा बूथ स्तर पर

Share this

लखनऊ। हाल ही में लगातार अपनी रणनीति से प्रदेश के उपचुनावों में कामयाबी पाने से खासी उत्साहित समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के मददेनजर अभी से बखूबी अपनी तैयाारिया शुरू कर दी हैं। जिसके तहत उसने आज संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर पर समीक्षा का काम शुरू कर दिया है।

इस बाबत सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर समीक्षा का काम शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं इसको देख रहे हैं। उन्होने बताया कि डिम्पल यादव, सांसद के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी की समीक्षा के बाद मैनपुरी और फिरोजाबाद बूथ कमेटी की समीक्षा करेगी। सांसद अक्षय यादव के फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्दी ही बैठक करेंगे।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी की समीक्षा के लिए भी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव समीक्षा बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद और क्षेत्र से संबन्धित सभी जानकारियां भी लेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »