Thursday , August 6 2026
Breaking News

BJP विधायक का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान

Share this

लखनऊ। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहने वाले बलिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने हमेशा की तरह एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है जो कि काफी चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर भडकाऊ और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत में मुस्लिम समाज बहुसंख्यक हो जाएगा उस दिन देश में ना तो प्रजातंत्र रहेगा और ना ही धर्मनिरेपेक्षता रह जायेगी।

दरअसल एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक ने कहा कि भारत कोई अनाथालय नहीं जहां कहीं से भी मुसलमान आकर बस जाएं। मुसलमान या ईसाइयों के लिए भारत में अनाथालय नहीं बनने दिया जाएगा। इन घुसपैठियों को बाहर निकालना होगा।

उन्होंने कहा कि 1947 में बंटबारे के बाद भारत को हिंदु राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से ही भारत की बागडोर जवाहर लाल नेहरु जैसे कमजोर आत्मबल के व्यक्ति के हाथ आ गई। अगर भारत की कमान लौह पुरुष सरदार बल्वभाई पटेल के हाथ होती तो उसी दिन भारत हिंदु राष्ट्र घोषित हो जाता।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »