Wednesday , August 5 2026
Breaking News

लखनऊ: बारिश के चलते ढहे कई मकान, गई तीन लोगों की जान

Share this

लखनऊ। राजधानी में रूक-रूक कर लगातार जारी बारिश अब बहुत ही भारी पड़ती जा रही है क्योंकि बीते चौबीस घण्टों के दौरान शहर के कई इलाकों में तकरीबन आधा दर्जन मकान ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि इसकी जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मेयर सुयुक्ता भाटिया समेत डीएम कौशल राज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उचित मदद का आश्वासन भी दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में भारी से बारिश के कारण एक ही दिन में पांच मकान गिर गए। अलग-अलग हुए इन हादसों में मलबे के नीचे दबकर तीन की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक 96/231 गणेशगंज निवासी सर्वेश मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह सर्वेश बेटे गौरव को स्कूल छोड़ने गये थे। घर पर पत्नी सरिता, बेटी ज्योत्सना, उन्नति व विदुशी मौजूद थे। सुबह करीब सवा आठ  बजे मकान ढह गया।

जिसके मलबे में दबकर सर्वेश की बेटी विदुशी की मौत हो गई। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने मलबे में दबी सरिता को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उन्हें इलाज को लिये ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।

शहर के इलाके हुसैनगंज में मकान ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि परिवार की चार महिलाएं अस्पताल में भर्ती है। कैंट रोड पर हुए हादसे में इम्तियाज (28) और किन्नू (22) की मौत हो गई। जबकि परिवार की चार महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं मौलवीगंज में भी एक मकान गिर गया। इस हादसे में भी एक की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उदयगंज मुरली नगर में भी घर गिरने से एक की मौत की सूचना है इस घटना में भी तीन लोग घायल हुए हैं, इन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अमीनाबाद में भी जर्जर मकान का एक हिस्सा ढह गया। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

बेहद ही काबिले गौर बात है कि जहां इन हादसों की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मेयर संयुक्ता भाटिया व डीएम कौशल राज घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं इसके साथ ही रीता बहुगुणा जोशी ने इस बाबत कहा कि मकान की रिपेयर न करवाने के कारण ये हादसे हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »